By JSK Bank Rajnandgaon in Official on 24 August, 2026
अध्यक्ष श्री सचिन सिंह बघेल के कर-कमलों से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव में मोबाइल बैंकिंग एवं IMPS सेवा का शुभारंभ

जय जोहार! जय सहकार!

अब आपको बैंक से जुड़े छोटे-बड़े कार्यों के लिए न तो अलग से समय निकालने की जरूरत है, न खेती-किसानी छोड़ने की, न दुकानदारी से छुट्टी लेने की और न ही लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने की।

अब आपके बैंक से जुड़े अनेक कार्य होंगे *चंद मिनटों में—वह भी कहीं भी और कभी भी।*

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव अपने अमानतदारों एवं क्षेत्र के किसानों के लिए मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से IMPS सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है। इस सेवा का शुभारंभ बैंक के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री सचिन सिंह बघेल जी के कर-कमलों से किया जाएगा।

मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से अब आप कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ सिर्फ एक क्लिक पर उठा सकेंगे, जैसे—

  • अपने खातों का विवरण देखना
  • खातों में हुए लेन-देन की जानकारी प्राप्त करना
  • बैलेंस इंक्वायरी
  • फंड ट्रांसफर
  • NEFT
  • RTGS
  • IMPS
  • तथा अन्य अनेक बैंकिंग सुविधाएं

अब आप चाहे घर पर हों, ऑफिस में हों, बाजार में हों या सफर पर, जब चाहें और जहां चाहें, बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

अपने अमानतदारों एवं किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान हितैषी एवं संवेदनशील माननीय अध्यक्ष महोदय श्री सचिन सिंह बघेल जी के नेतृत्व में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव निरंतर नई पहल कर रहा है।

ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने और किसानों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बैंक की इस पहल से क्षेत्र के किसानों, अमानतदारों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ अधिक सुविधाजनक, सरल एवं त्वरित रूप से प्राप्त होगा।

सहकारी बैंक के विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाने की इस परिकल्पना के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव परिवार एवं समस्त किसानों की ओर से माननीय अध्यक्ष महोदय श्री सचिन सिंह बघेल जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

जय जोहार! जय सहकार!

“बिन सहकार, नहीं उद्धार!”